Exclusive: प्रदेश प्रभारी देवेंद्र और केंद्रीय पर्यवेक्षक पी एल पुनिया पहुंचेे उत्तराखंड
Exclusive: प्रदेश प्रभारी देवेंद्र और केंद्रीय पर्यवेक्षक पी एल पुनिया पहुंचेे उत्तराखंड

Exclusive: प्रदेश प्रभारी देवेंद्र और केंद्रीय पर्यवेक्षक पी एल पुनिया पहुंचेे उत्तराखंड
Dehradun/ डोईवाला से आशीष यादव : उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पी एल पुनिया का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेतागण एवम कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। उत्तराखंड आगमन पर पूर्व सांसद पीएल पुनिया व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व सांसद पीएल पुनिया व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि पुनिया दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस पर्यवेक्षक की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वह कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं,पूर्व प्रत्याशी,जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे व संगठन के आगामी कार्यक्रमों व कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
उत्तराखंड में 17 अप्रैल तक उनका प्रवास रहेगा। आज पीएल पुनिया जब जौलीग्रांट आए फोन के साथ प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी साथ आएं।
दु:खद: हादसा! खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! 12 लोगों की मौत, कई घायल! Video
वहीं पी एल पुनिया का स्वागत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह लालचंद शर्मा समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग: पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प
आपको बता दें कि आज पीएल पुनिया का हरिद्वार जाने का कार्यक्रम है। पीएल पुनिया गंगा आरती में शामिल होंगे। वही कल कांग्रेस पर्यवेक्षक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा वार्ता करेंगे।
केसरिया दुपट्टा और चुलबुली अदाएं! प्रीति जिंटा ने लूटी महफिल! देखिए तस्वीरें..
इस दौरान स्वागत करने वालो में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी,हिमांशु गावा, रकित वालिया, विजय सारस्वत, लाल चंद शर्मा , आई टी जिलाध्यक्ष विकास नेगी , उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,संगठन महामंत्री विजय सारस्वत,प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,प्रदेश सचिव सागर मनवाल,डोईवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,श्यामपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत,ऋषिकेश नगर अध्यक्ष राकेश मिया,देहरादून महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी,ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी जयेंद्र रमोला,डोईवाला प्रत्याशी गौरव चौधरी,अश्वनी बहुगुणा,डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्य्क्ष सावन राठौर,राहुल सैनी,आशिक अली,शुभम काम्बोज,आरिफ अली,हर्षित उनियाल,सूरज भट्ट,संजू आदि उपस्थित रहे ।