उत्तराखंड में “आप” को बड़ा झटका! विनोद कप्रवाण ने ज्वाइन की भाजपा

एक और जहां उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं, तो वही उत्तराखंड में सियासत के चर्चे हो रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव के नजदीक आते ही पार्टियों में दलबदल जारी है, तो वही बड़ी खबर चमोली से सामने आ रही है। जहां आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जी हां प्राप्त जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के एक सदस्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
वहीं भाजपा अपने एक कार्यकर्ता को वापस अपने खेमे में बुलाने में कामयाब हुई है। एक वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद शुक्रवार को फिर विनोद कप्रवाण ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और बदरीनाथ् विधायक महेंद्र भटट की मौजूदगी में विनोद कप्रवाण ने भाजपा ज्वाईन की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। विनोद कप्रवाण भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। माना जा रहा है कि भाजपा में उनकी वापसी में विधायल महेंद्र भट्ट का बड़ा हाथ है वहीं जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट भी लगातार इस कोशिश में जुटे थे।