उत्तराखंडस्वास्थ्य

Breaking: हल्द्वानी जेल में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव! जेल प्रशासन में हड़कंप

Breaking: 44 prisoners found HIV positive in Haldwani Jail! stir in jail administration

Breaking: 44 prisoners found HIV positive in Haldwani Jail! stir in jail administration

हल्द्वानी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: हल्द्वानी जेल में 44 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव मिली है, इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इन सभी कैदियों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जेल में एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है।

उत्तराखंड: वीडियो वायरल होते ही SSP ने पुलिस जवान को किया सस्पेंड

चिकित्सकों की मानें तो एचआईवी संक्रमित मिले अधिकतर कैदी ड्रग एडिक्ट हैं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में 1629 पुरुष जबकि 70 महिला कैदी हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है, जिससे समय रहते एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके।

उत्तराखंड- दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार! 3 की मौत 1 घायल

सुशीला तिवारी अस्पताल के डा. परमजीत सिंह ने बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया गया है, जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम द्वारा लगातार जेल में कैदियों की जांच की जाती है, और जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है, उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button