नगर कीर्तन के साथ निकली प्रभात फेरी! भाजपा नेता ने किया स्वागत

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआ सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी निकाली गई यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से तहसील गेट स्थित बरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान के कार्यालय पहुंची जहां प्रभात फेरी का भाजपा नेता पवन चौहान द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में शामिल सिख संगत ने गुरु नानक देव का गुणगान कर सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। वही अरदास के बाद यह प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंची।
बताते चले कि आगमी 19 को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानकदेव जी महाराज का प्रकाश पर्व है इसी के चलते श्री गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी 5 दिन पूर्व निकाली जानी शुरू हो जाती है आज की सुबह तीसरे दिन यह प्रभात फेरी शबद कीर्तन के साथ गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से शुरू हुई जो मेन रोड से होते हुए शबद कीर्तन करते हुए बरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान के कार्यालय पर पहुंची जहां उनके द्वारा प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद गुरुसेवक ने सुख शांति की अरदास की इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर गुरूद्वारा गुरु सिंह महासभा के अध्यक्ष हंरवश सिंह, राजकुमार सेतिया, पंकज बत्रा , चंद्रेश भाटिया अशीष भाटिया दर्शन सपरा,रामधन रामधन अरोड़ा गोल्डी खुराना, हरनाम सिंह, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।