बड़ी ख़बर: दून को यूपी से जोड़ने वाला यह रास्ता एक महीने के लिए बंद
Big news: This road connecting Doon to UP is closed for a month

Big news: This road connecting Doon to UP is closed for a month
उत्तराखंड के बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पछवादून को यूपी से जोड़ने वाला दर्रारीट बार्डर एक महीने के लिए बंद करने का डीएम ने आदेश जारी किया। मार्ग बंद हो जाने से यात्रा सीजन में दिल्ली व यूपी से आने वाले यात्रियों को सहारनपुर जनपद के गंदेवड से हथिनीकुंड बैराज होते हुए पहले हिमाचल के पांवटा साहिब आना पड़ेगा।
बड़ी ख़बर: दिल्ली से आएंगे CM तो होंगे बंपर Transfer
इसके बाद वह उत्तराखंड में प्रवेश कर पाएंगे।पछवादून को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले दर्रारीट बार्डर को एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस संबंध में यूपी के जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर से आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण और दिल्ली- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दर्रारीट बॉर्डर को छह अप्रैल से एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है।
Breaking: उत्तराखंड परिवहन के खिलाफ आक्रोश! देखिए Video
यह कदम उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा पर बन रहे स्वागतद्वार के निर्माण के लिए उठाया जा रहा है। इस संबंध में जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। उप जिलाधिकारी विकासनगर ने बताया कि स्वागतद्वार की सैटरिंग के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।
ब्रेकिंग: केंद्रीय रेल मंत्री से मिले CM धामी
बताते चलें कि मार्ग बंद हो जाने से यात्रा सीजन में दिल्ली व यूपी से आने वाले यात्रियों को सहारनपुर जनपद के गंदेवड से हथिनीकुंड बैराज होते हुए पहले हिमाचल के पांवटा साहिब आना पड़ेगा इसके बाद वह उत्तराखंड में प्रवेश कर पाएंगे।