राजनीतिवीडियोहल्ला बोल

ब्रेकिंग: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक! मचा हड़कंप

फिर PM मोदी की सुरक्षा में चूक! सुरक्षा घेरा तोड़कर पास तक पहुंचा शख्स

Breaking: Big lapse in PM Modi’s security! commotion

बेंगलुरू: कर्नाटक दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। PM मोदी बेंगलुरु में भाजपा के विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स उनकी सुरक्षा घेरा तोड़कर PM की तरफ बढ़ने लगा। ये पूरी घटना दावणगेरे की है।

बड़ी ख़बर: DGP के दिए निर्देश! आदेशों को दरकिनार करती नजर आई पुलिस

फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। दो महीने में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है। इससे पहले कर्नाटक में ही हुबली इलाके में उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। पीएम वहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

बड़ी ख़बर: DGP के दिए निर्देश! आदेशों को दरकिनार करती नजर आई पुलिस

PM मोदी की तरफ तेजी से बढ़ रहा था शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने रोका

आज शनिवार को पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां जनसभा की, उसके बाद रोडशो किया। दरअसल, पीएम के रोडशो को लेकर तीन से चार लेयर की सुरक्षा रखी दी गई थी। रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। यहां मौजूद लोगों को पहले से बता दिया गया था कि बैरिकेड जंप करके सड़क पर नहीं आना है। सिर्फ अभिवादन करना होगा। इसके बावजूद आरोपी युवक बैरिकेड जंप करके पीएम की तरफ बढ़ने लगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल के व्हाट्सएप स्टेटस ने बढ़ा दी कांग्रेस में गर्मा गर्मी

हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। एसपीजी ने उसे हिरासत में ले लिया। इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है।

मामले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ है। लोग पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स PM मोदी तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। उनकी गाड़ी की तरफ तेजी से दौड़ने लगा, तभी वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। इसके बाद भी वह प्रधानमंत्री की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button