Uncategorized

होली से पहले देशवासियों को महंगाई का झटका! सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी

Inflation shock to the countrymen before Holi! increase in cylinder prices

Inflation shock to the countrymen before Holi! increase in cylinder prices

नई दिल्ली: होली से पहले देशवासियों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। होली से पहले महिलाओं के लिए एक नाखुश करने वाली खबर सामने आ रही है ,दरअसल 1 मार्च से घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में 50 रूपये की बढौत्तरी की गई है ,दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की कीमत अब 1103 रुपये हो गई है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: पुलिस उपाधीक्षकों के बम्पर ट्रांसफ़र! देखें लिस्ट

दिल्ली में 14.2 किलोंग्राम के एलपीजी की कीमत में 50 रूपये की ब़ढोत्तरी हुई है इसके साथ ही 19 किलोंग्राम के कर्मर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350.50 रूपये की बढोत्तरी हुई है ,वर्तमान कीमत कमर्शियल सिलंडर की नई कीमत 2119.50 रूपये है, वही कोलकाता और चेन्नई में भी एलपीजी की कीमतों में उछाल देखा गया है , । सिलेंडर की कीमतों में बढोत्तरी से इसका असर उन घरों मे देखने को मिल सकता है जो खाना पकाने के लिए LPG पर निर्भर रहते हैं।

बुधवार (1 मार्च 2023) को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 1,103 रुपए हो गई है। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है।

बड़ी खबर: नैनीताल आई एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल

सूत्रों के मुताबिक, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले तेल कंपन‍ियों की तरफ से 6 जुलाई, 2022 को कीमत में इजाफा क‍िया गया था। उस समय भी कंपन‍ियों ने स‍िलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी और यह बढ़कर 1053 रुपए का हो गया था। इससे पहले साल 2022 में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपए महंगा हुआ था। वहीं, ठीक इसके विपरीत 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 357 रुपए सस्ता हुआ था। इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और 6 बार महंगा हुआ।

Breaking: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी पदोन्नतिः डॉ. धनसिंह रावत

दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपए की जगह अब 2119.5 रुपए में उपभोक्ताओं को मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1870 रुपए थी, जो अब 2221. 5 रुपए हो गयी है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 से बढ़कर अब 2071.50 रुपए हो गयी है। चेन्नई में 1917 रुपए का मिलने वाला सिलेंडर अब 2268 रुपए में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1053 की जगह अब 1103 रुपए में मिलेगा।

हादसा: बस और ट्रक की हुई जोरदार भिड़ंत, चालक सहित दो अन्य लोग घायल

मुंबई में यह सिलेंडर 1052. 50 की जगह 1102.5 रुपए में जबकि कोलकाता में 1079 की जगह अब 1129 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा। चेन्नई में 1068.50 रुपए की जगह आज से 1118. 5 रुपए में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button