उत्तराखंडराजनीति

पदाधिकारियों ने केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को मिठाई खिलाकर किया धन्यवाद

The officials thanked Union Minister of State for Defense Ajay Bhatt by feeding him sweets

रिपोर्टर गौरव गुप्ता-लालकुआं: प्रदेश कि चार नदियों गौला, शारदा,दाबका, एवं कोसी की वन स्वीकृति आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत होने पर आज गौला खनन डंपर युनियन के पदाधिकारियों ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को मिठाई खिलाकर उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही पदाधिकारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का भी आभार व्यक्त किया।

बिग ब्रेकिंग: दिल्ली-उत्तराखंड में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

बताते चलें कि गोला नदी को 10 बर्षो को मिली चुगान की अनुमति पिछले महा समाप्त हो गई थी जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा एक महा के लिए चुगान की अनुमति को बढ़ाया था वहीं युवा भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा नेता इन्द्र सिंह बिष्ट,बिन्दूखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत , रमेश कुनियांल ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र सौंपकर गौला नदी की 10 बर्षो तक लीज बढ़ाने कि मांग कि थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर गौला समेत अन्य नादियो की अनुमति बढ़ाने का निवेदन किया था जिसके बाद कल पार्यवरण मंत्रालय ने गौला, शारदा, दाबका, एवं कोसी नदी की वन स्वीकृति आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड! धारा 144 लागू! अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन की टीमें

इधर गौला नदी सहित अन्य नदियों की वन स्वीकृति आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत करने पर आज गौला खनन डंपर युनियन के पदाधिकारियों ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने स्कूलों को लेकर दिए ये निर्देश

साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नदियों की पांच वर्षों तक लीज अनुमति मिलने पर खनन कारोबारियों को राहत तो मिली है साथ ही खनन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और सरकार के राजस्व का भी फायदा होगा। उन्होंने एक बार फिर पुनः केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट , देवेन्द्र सिंह बिष्ट, जगदीश पंत,जीवन बोरा , मनोज मठपाल, दीवान बोरा, रमेश कुनियाल, प्रकाश आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button