विनोद कुमार सिंघल ने उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर इनको किया सम्मानित
Vinod Kumar Singhal honored him with a citation for his excellent work

Vinod Kumar Singhal honored him with a citation for his excellent work
शिल्पा शेट्टी को लेकर आई बुरी ख़बर! हालत नाज़ुक
देहरादून-: वन्य जीव संरक्षण एवं वन्यजीव अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले कुमाऊं मंडल से एकमात्र बरहनी रेंज तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर से वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम और तराई केंद्रीय वन प्रभाग के वन दरोगा कैलाश तिवारी को आज प्रमुख वन संरक्षक होफ विनोद कुमार सिंघल ने उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आज आजादी के अमृत महोत्सव के दिन वन विभाग के 27 कर्मचारी को को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए यह वह अधिकारी और कर्मचारी हैं।
जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान वन्य जीव सुरक्षा एवं उत्कृष्ट साहसिक कार्य कर वन विभाग के लिए एक उपलब्धि भरा काम किया है.
इन 27 कर्मचारियों को देहरादून में प्रमुख वन संरक्षक Hoff विनोद कुमार सिंघल ने सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस को वन आरक्षी नवीन ध्यानी राजाजी टाइगर पार्क को वन्य जीव सुरक्षा एवं प्रबंधन, डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी पर्यावरणविद वृक्ष मित्र ग्राम पूर्णा पोस्ट देवाल थराली को वन एवं पर्यावरण संरक्षण, सुश्री रितु कांडपाल संख्याकी अधिकारी प्रमुख वन संरक्षक भूमि हस्तांतरण.
ज्योति प्रकाश जोशी कनिष्ठ अनुसंधान सहायक वन वर्धनिक नैनीताल, कुमारी अंजू भंडारी कनिष्ठ अनुसंधान सहायक वन वर्धनी उत्तराखंड नैनीताल, कुमारी अक्सा रहमान कनिष्ठ अनुसंधान सहायक वन वर्धनिक साल क्षेत्र हल्द्वानीअनुसंधान कार्य पर डॉ उदय नंद गौड़ क्षेत्राधिकारी देहरादून वन प्रभाग, श्रीमती अमृता डोभाल वन आरक्षी देहरादून वन प्रभाग वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए तथा प्रताप सिंह पवार वन क्षेत्राधिकारी गंगोत्री, राष्ट्रीय पार्क उत्तरकाशी, पारिस्थितिकी पर्यटन विकास, सोहनलाल वन दरोगा गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क उत्तरकाशी, वन्य जीव सुरक्षा एवं संरक्षण के अलावा तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर से कुमाऊं क्षेत्र में एकमात्र वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम को वन्य जीव जंतु संरक्षण के लिए ।
कैलाश चंद तिवारी वन दरोगा तराई केंद्रीय प्रभाग रुद्रपुर को वन एवं वन्य जीव सुरक्षा, दीपक नेगी वन आरक्षी तराई केंद्रीय वन प्रभाग को वन्य जीव जंतु सुरक्षा, गणेश चंद्र जोशी सरपंच ,सेवानिवृत्त उप प्रभागीय वनधिकारी व सरपंच वन पंचायत मयोली सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा अग्नि सुरक्षा के तहत
सुरेंद्र सिंह छेत्री अर्दली प्रमुख वन उत्तराखंड, सौरभ रावत वरिष्ठ सहायक प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड, श्रीमती मुन्नी बिष्ट सरपंच क्वेदल प्रभागीय वन अधिकारी सामुदायिक वानिकी क्षेत्र में।
इसके अलावा प्रकाश चंद जोशी सरपंच जोशीखोली,हुकुम सिंह नेगी वन पंचायत सरपंच, पीके कौशिक सांख्यिकी अधिकारी प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत उत्तराखंड, श्रीमती ममता भंडारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्रीमती मोनिका लटवाल प्रधान सहायक मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन उत्तराखंड के अलावा मोहन चंद्र लेखा परीक्षक श्रीमती प्रिया सिंह वन आरक्षी,
सूचना प्रौद्योगिकी में श्रीमती तेजिंदर कौर जी आई एस एन एन लिस्ट मूल्यांकन अनुश्रवण आधुनिकरण उत्तराखंड में नवनीत उंडियाल कंप्यूटर ऑपरेटर अनुश्रवण मूल्यांकन उत्तराखंड।
इनाम अली चालक प्रमुख वन संरक्षक को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अपर प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा, समीर सिन्हा,कपिल लाल तथा मुख्य वन संरक्षक मनोज चंद्रन सहित भारी संख्या में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.