विविध

बिग ब्रेकिंग: दो दिन के भारत बंद का ऐलान! पढ़ें विस्तार से..

बैंकों का कामकाज भी होगा प्रभावित

नई दिल्ली: ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दो दिन के भारत बंद का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों ने इस भारत बंद और हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। उनका कहना है कि सरकारी बैंकों के निजीकरण और बैंकिंग कानून अधिनियम 2021 को लेकर वो विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्टेट बैंक ने ग्राहकों को सूचना दी है कि बैंकिंग सेवाएं 28-29 मार्च को प्रभावित रहेंगी।

ब्रेकिंग: केंद्र ने दी बड़ी सौगात! बढ़ाई पीएम-जीकेएवाई की अवधि

सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के ज्वाइंट फोरम ने सोमवार औऱ मंगलवार को सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए इस राष्ट्र व्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयज एसोसिएशन ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। इन कर्मचारी संगठनों ने 22 मार्च को बैठक की थी। सभी राज्यों में अपनी तैयारियों का जायजा लेने के बाद दो दिन हड़ताल का ऐलान किया गया है।

ब्रेकिंग: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में हुए बंपर तबादले! देखिए लिस्ट

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वो केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी, किसान विरोधी, जनता विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ ये हड़ताल कर रहे हैं। बैंक यूनियन सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर अपना विरोध जताएंगी। सरकार ने 2021 के बजट में दो और सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button