अपराधउत्तराखंड

देवभूमि शर्मसार: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म! युवक ने दी धमकी

Devbhoomi shamed: Minor girl raped! young man threatened

रिपोर्ट मुकेश कुमार: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर रेप किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज दिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का घर भोटिया पड़ाव इलाके में है। पीड़िता के पिता एक मामले में जेल में बंद है। पीड़िता की मां ने पति की जमानत दिलाने के लिए लालकुआं कोतवाली क्षेत्र बिंदुखत्ता में रहने वाले आनंद से संपर्क किया था। आनंद ने पीड़िता की मां को भरोसा दिया था कि वो उसके पति की जमानत करा देगा।

उत्तराखंड: इस न्यूज़ पोर्टल पर ऐसा Video चलाना व्यक्ति को पड़ा भारी! गिरफ्तार 

पीड़िता की मां के मुताबिक 15 फरवरी को आनंद उनके घर आया था। उस समय वो घर में नहीं थी। घर में सिर्फ उनकी 17 साल की बेटी थी। इसी का फायदा उठाकर आनंद ने उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आनंद ने किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

ब्रेकिंग: यूक्रेन में फसे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए नया आदेश जारी!

पीड़िता की मां ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी खौफजदा रहने लगी। माँ ने एक दिन इसका कारण पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में आनंद के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button