बड़ी ख़बर ‘देहरादून’: CM पुष्कर धामी ने कही ये बड़ी बात! पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही भागदौड़ खत्म हो गई है। आखिरकार एक महीने की भागम भाग बैठक रैलियां एवं जनसंपर्क के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब आराम फरमाने के साथ सकून के क्षण बिताए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
ब्रेकिंग: ग्रेड पे- पुलिसकर्मियों से हरदा ने किया ये बड़ा वादा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय चिह्न बनाते हुए दावा किया कि राज्य में भाजपा ही अगली सरकार बनाएगी। राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए मतदान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, आप 10 मार्च आने दीजिए। आप देखेंगे कि हम 60 (का आंकड़ा) पार कर लेंगे।”
हरदा के इस बयान से एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल
उन्होंने कहा कि राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार उसने चुनाव में ‘अबकी बार, साठ पार’ का नारा दिया था। चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। हाल में वायरल की गई एक कथित खनन वीडियो के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पिछली सरकारों ने प्रदेश में खनन का दोहन किया और खनन माफियाओं को प्रोत्साहन दिया।
उत्तराखंड CM के चुनावी वादे पर नई अपडेट! क्या है Experts की राय?
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह देख रही है कि किसने क्या किया? मुख्यमंत्री धामी काफी देर तक ढोल की थापों के बीच मुस्कराते और बार-बार का विजय चिह्न दिखाते रहे। उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रविंद्र जुगरान, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
यह भी देखें