बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड: कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष ने ज्वाइन की BJP

लाल कुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : उत्तराखंड से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड के राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में दलबदल का सिलसिला जारी है। कभी कांग्रेस भाजपा में शामिल होते हैं तो कभी भाजपा वाले कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे राजनीति को लेकर उठापठक का दौर जारी है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव झटके पर झटके दे रहा है। जहां भाजपा के दिग्गज नेता ललित आर्य ने आज पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की। वहीं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। लालकुआं में कांग्रेस को उस समय लगा झटका जब लालकुंआ नगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ज्वाइन की भाजपा, उन्होंने प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
दरअसल, अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और मोदी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, विनोद श्रीवास्तव, कमलेश चंदोला, हरीश नैनवाल, धन सिंह बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।