उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022वीडियो

गरीबों के मसीहा घुटकी टुकड़ी वाले नहीं हो सकते: केदार रावत

गरीबों के मसीहा मोदी जी बीजेपी - केदार रावत

उत्तरकाशी: आज भाजपा प्रत्याशी यमुनोत्री विधान सभा के विकास पुरुष केदार सिह रावत का क्षेत्र भ्रमण जन सम्पर्क अभियान धार मण्डल के थान गाँव, नगाणगाँव, मशालगाँव, गौल गाँव, फुलदार ,स्यालब, सुकण, कुर्सिल आदि गांव में किया गया। जनता जर्नाधन के द्वारा जोरदार स्वागत किया।

प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

क्षेत्र की जनता विधायक केदार रावत के विकास कार्यों से प्रभावित हो कर लामबन्द होते दिख रही है। निश्चित ही यमुनोत्री विधान सभा के गांव गांव में केदार रावत को अपार जन समर्थन मिल रहा है। इस बात की गवाह है कि यमुनोत्री में पुन:भाजपा के प्रत्याशी केदार रावत जी हजारों मतों से कमल खिलाएगें।

ब्रेकिंग: मुस्लिम यूनिवर्सिटी मुद्दे पर धामी-हरदा आमने-सामने!

यमुनोत्री की जनता विकास के आधार पर अपने वोट के रूप में अपने मत को ऐतिहासिक विकास कार्यो पर करेगी। जनता हर एक बात से वाकिफ है। यमुनोत्री का विकास कौन कर सकता है किसने किया जनता जानती है। केदार रावत के पास विकास की जो सोच व विजन है जिसके बदौलत आज यमुनोत्री विधान सभा उत्तराखंड के एक आदर्श विधान सभा के रूप में पहचानी जा रही।

उत्तराखंड: यहां BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

जनता को संबोधित करते हुए केदार रावत ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने वोट का सही जगह करना है। लोग जनता को गुमराह कर रहे है, उनके बहकावे में नहीं आना है। कई प्रकार के प्रलोभन दे रहे है युवा पीढी को बर्बाद करने में लगे है। युवाओं को घुटकी टुकड़ी पिलाने खिलाने वालों से क्षेत्र की भोली भाली जनता को दूर रहना है और पुरजोर विरोध करना है जिस से हमारी युवा पीढ़ी इनके चुगल में न आए। साथ में केदार रावत ने कहा कि यमुनोत्री गंगोत्री धाम को रेल लाईन से जोड़ना पहली प्राथमिकता रहेगी।

मसूरी: कॉंग्रेस के पक्ष में मतदाताओं से की वोट डालने की अपील

आज क्षेत्र भ्रमण में पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र राणा भरत रावत सुलोचना गौड़ कृष्णा राणा कमला जुड़ियाल धनवीर रावत अतोल रावत प्रकाश असवाल विजय चौहान जशवंत चौहान क्षेत्र के सभी प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button