उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

चुनावी सरगर्मियां तेज़: उड़ान भर धामी पहुंचे रूठो को मनाने

बंद कमरे में की 2 घण्टे मन्त्रणा

उत्तराखंड में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी दलों के कई प्रत्याशी नामांकन के बाद चुनावी प्रचार प्रसार मेें जुट गए हैं। वहीं चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है।धीरे-धीरे 14 फरवरी का वो दिन करीब आ रहा है, जब पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड की जनता अपने मनपसंद उम्मीदवार के नाम पर वोट डालेगी।

उत्तराखंड: यहां होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! 7 गिरफ्तार

जैसे-जैसे वो दिन करीब आ रहा है, प्रत्याशियों की धड़कन भी तेज हो रही है और उसी के साथ तेज हो रहे हैं, उनके प्रचार-प्रसार के तरीके। इस बीच उत्तराखंड से बड़ी ख़बर सामने आई है जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज कपकोट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया से बंद कमरे में 2 घण्टे मन्त्रणा की।

उत्तराखंड में सियासी पिच: CM धामी ने फुटबॉल, तो हरदा ने कबड्डी खेल…

आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मान-मनोव्वल के बाद पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया की नाराजगी दूर हुई। बाद में उन्होंने कहा कि वे पार्टी के समर्पित सिपाही रहे हैं और रहेंगे। नाराज पूर्व विधायक ने साफ कर दिया कि अब वे प्रत्याशी सुरेश गड़िया के पक्ष में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करेंगे।

राजनीति: हरदा ने बटोरी सुर्खियां! आप भी देखिये Video

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद गडिया ने कहा कि वे पार्टी से टिकट के दावेदार थे, किंतु उन्हें टिकट नहीं मिल पाया जिससे वे आहत हुए तथा उनके समर्थक नाराज हो गए। इसी के चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और पार्टी ने उन्हें काफी सम्मान दिया है। उन्होंने कपकोट आकर वार्ता करने के लिए पार्टी व सीएम का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button