उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

ब्रेकिंग: यमुनोत्री विधानसभा में BJP को झटका!

यमुनोत्री में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी रविवार को देहरादून प्रदेश  कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूर्व सीएम हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल व यमुनोत्री से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजवाल्ण ने भाजपा के पूर्व दायित्वधारी को विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।

बता दे कि बीजेपी से नाराज भंडारी ने यमुनोत्री विधानसभा से 28 जनवरी को निर्दलीय नामांकन कराया था। भंडारी के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस का जहां फायदा पहुंचेगा। वही  भाजपा ने यमुनोत्री विधानसभा से एक जमीनी नेता खोया है। इससे यमुनोत्री क्षेत्र में भाजपा  की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी की उपेक्षा से खिन्न होकर यमुनोत्री से पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वे अब कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि वे अपना नामांकन वापस लेंगे, जगवीर भंडारी जैसे जनाधार वाले नेता का समर्थन मिलने से अब यमुनोत्री विधानसभा सीट पर दीपक बिजल्वाण की स्थिति मजबूत हो गई है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने कहा कि मुझे पितातुल्य एक अभिभावक का आशीर्वाद मिला है। अब वे
जगवीर भंडारी जी के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने के
लिए काम करेंगे। कांग्रेस सरकार बनने के बाद क्षेत्र में तमाम
अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।

दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जगवीर भंडारी जैसे जनाधार वाले
नेता के आने से हमें मजबूत संरक्षण मिला है। उनके अनुभवों का
लाभ मिलेगा। श्री भंडारी के समर्थक भी आज उनके द्वारा लिए
गए फैसले से खुश हैं। इस बार यमुनोत्री में कांग्रेस की जीत
निश्चित है। जगवीर भंडारी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से 2012 में भाजपा के टिकट से  चुनाव भी लड़ा था। तब उन्होंने 10 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे।

क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। उनको प्रभाव भी अच्छा है। भंडारी के  कांग्रेस ज्वाइन करने से भाजपा को  बड़ा झटका लगा है। जगवीर भंडारी त्रिवेंद्र सरकार में दायित्वधारी भी रह चुके हैं। उनको टिकट मिलने की उम्मीद थी। सर्व भी उनके पक्ष में था, बावजूद उनको टिकट नहीं दिया गया, जिससे वो नाराज चल रहे थे। तब से ही यह कहा जा रहा था कि वो निर्दलीय नामांकन करवाया था।

आज उन्होंने पत्रकारों को बताया है कि मैं अपना नाम वापस लूंगा और कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा और यमुनोत्री विधानसभा हम भारी अंतर से जीतेंगे। बता दे कि पूर्व राज्य मंत्री जगबीर सिंह भंडारी मृदुभाषी व्यवहार कुशल जाने जाते हैं और उनकी यमुनोत्री विधानसभा में अपनी अलग पहचान है। यमुनोत्री विधानसभा में  एक और जहां भाजपा में टिकट वितरण को लेकर के पहले ही असंतुष्ट हैं दूसरी ओर पूर्व राज्य मंत्री जगबीर भंडारी के कांग्रेस में शामिल होने से यमुनोत्री भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा है कि मेरे  कार्यकर्ता एवं विधानसभा की जनता मेरे से मेरे ऊपर दबाव बना रही थी कि आप भारतीय जनता पार्टी से छोड़कर यमुनोत्री से  चुनाव मैदान में आओ या कोई दूसरी राष्ट्रीय पार्टी को ज्वाइन करो । उन्होंने दावा किया है कि मैं  यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी।दीपक बिजवाल्ण भारी अंतर से विजय हासिल करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button