
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उठापठक तेज हो गयी है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव शुरू होते ही राजनीतिक गहमा गहमी तेज हो गई। एक तरफ जहां दूसरे राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर बड़ी खबर आ रही है कि हरक सिंह रावत को BJP ने बर्खास्त कर दिया है।
बीजेपी ने किया हरक सिंह रावत को बर्खास्त, मंत्री मंडल से भी हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बर्खास्त, 6 साल के लिए हुए हैं हरक सिंह रावत बर्खास्त, लगातार दबाव बना रहे थे टिकट को लेकर हरक सिंह रावत लगातार अपने तेवर समय-समय पर दिखा रहे थे केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। चुनावों की तारीखों के एलान के बाद टिकटों को लेकर नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने सामने आने लगी है। ताजा मामला उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़ा हुआ है। हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी बयानों के लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।
ब्रेकिंग: BJP विधायक ‘काऊ’ को लेकर नया अपडेट! जानें क्या बोले.?
बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत लैंसडौन, यमकेश्वर और केदारनाथ तीनों जगह से टिकट की मांग कर रहे थे। हरक रविवार को दिल्ली गए थे और उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन गुरुवार देर रात को पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया। साथ ही कैबिनेट से भी बर्खास्त कर दिया है।
ब्रेकिंग: हल्द्वानी में BJP जिला अध्यक्ष को निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस
हरक सिंह रावत बीते डेढ़ महीने से विभिन्न मंचों के जरिए पार्टी से नाराजगी जाहिर कर रहे थे। पहले भी कई बार भाजपा ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। लेकिन दिल्ली में पहुंचने के बाद गुरुवार देर रात को उन्हें भाजपा ने बर्खास्त कर दिया। बताया जा रहा कि वह अपने पुत्रवधू के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, जिस पर उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया।
BJP ब्रेकिंग: इन सीटों पर स्थिति साफ! इनके टिकट पर चल सकती है कैंची
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोर ग्रुप की मीटिंग में ये फैसला लिया. हरक सिंह रावत ने पार्टी से दो टिकट मांगे थे, पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पार्टी विरोधी बयानों को लेकर हरक सिंह रावत चर्चा में आ गए थे। पार्टी विरोधी बयानों के चलते हरक सिंह रावत पर ये एक्शन हुआ है।