उत्तराखंडराजनीति

ब्रेकिंग: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी! इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी

मसूरी: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहता है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी क्रम में पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। मसूरी के आसपास के क्षेत्र के लाल टिब्बा, धनौल्टी, सुरकंडा देवी और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: एक रावत ने दूसरे रावत पर दिया ये बड़ा बयान!

पहाड़ों की रानी मसूरी में हल्की बर्फबारी हुई है। पहाड़ों की रानी मसूरी है धूप निकलने के चलते बर्फ पिघल चुकी है। यदि मौसम में तब्दीली आई तो बर्फबारी हो सकती है। जिसके चलते वीकेंड पर पर्यटकों का जनसैलाब मरने के आसार हो सकते हैं। सूत्र

बर्फबारी होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को ठंड से भी दो चार होना पड़ रहा है। मसूरी में बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वीकएंड में बर्फबारी होने से मसूरी में पर्यटकों का सैलाब उमड़ेगा।

उत्तराखंड: यहां पोस्टर हटा रहे कर्मचारी पर भड़के BJP कार्यकर्ता

वहीं भारी बर्फबारी होने के कारण मसूरी धनौल्टी मार्ग सुवाखोली के पास अत्यधिक वाहन होने से जाम लग रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को खासी दिक्कत हो रही है। पर्यटकों कि बात करें तो प्रकृति के इस सौन्दर्य को देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ लगी है।

प्रिंस होटल में छापेमारी! देह व्यापार कर रहे 3 जोड़े गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। प्रदेश भर में लोग ठंड से परेशान हैं। पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज ( बुधवार, 12 जनवरी) राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में मध्यम से घना कोहरा छायें रहने की संभावना है। जिससे देखते हुए मौसम विभाग में इन दो जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: चुनाव आयोग का विधायक को नोटिस! जानिए मामला

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आज मौसम साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, मसूरी में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ब्रेकिंग: यहां हुआ चमत्कार! BJP पार्षद वापस लेगें स्तीफा

शेयर करें/-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button