उत्तराखंड

मसूरी: बाइक सवार युवकों पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर! एक की मौत

मसूरी: उत्तराखंड प्रदेश में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पहाड़ क्षेत्र मसूरी- धनौल्टी से दुःखद भरी ख़बर सामने आ ई है. जहां बाइक सवारों पर बोल्डर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई.

ब्रेकिंग: BJP का विकेट गिरना शुरू! 3 और विधायकों ने पार्टी को कहा अलविदा

धनौल्टी-मसूरी रोड पर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई.हादसा कोटली गांव के पास हुआ. वहीं इस हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लंढोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

ब्रेकिंग: UKSSSC ने इतने पदों पर जारी की Online आवेदन की तिथियां

मसूरी कोतवाली गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक अपने डांस ग्रुप के साथ देहरादून से धनौल्टी घूमने जा रहे थे, तभी कोटली गांव के पास चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में दोनों बाइक सवार युवक आ गए.

दरअसल, इस हादसे में 23 साल के अनुज सिंह पुत्र कलंक सिंह निवासी रायपुर देहरादून की मौके पर मौत हो गई, जबकि 16 साल का गौरव पुत्र जय सिंह निवासी केनाल रोड देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल और मृतक देहरादून की एसएनएस डांस एकेडमी के सदस्य हैं. जिसमें 11 लड़के और 4 लड़कियां मौजूद थी.

ब्रेकिंग: तारीख पे तारीख मिलने से मायूस हुए किसान

गौरव को मसूरी के लंढोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया. कोतवाली गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक धनौल्टी जा रहे है.

बड़ी ख़बर: BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिए ये महत्वपूर्ण संकेत

इस दौरान भीड़ बढ़ने के कारण पर्यटकों को मसूरी में रोका जा रहा है. जहां पर चट्टान या पत्थर गिरने की संभावना है, वहां पर सावधानी के सूचना पट्ट लगाए गए हैं. उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वह मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर सावधानी से चलें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!