उत्तराखंड

शर्मनाक: देहरादून- होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म! केस दर्ज

देहरादून:उत्तराखंड प्रदेश में एक और शर्मनाक ख़बर सामने आ रही है। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में आरोपी परिचित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोप अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

6 जनवरी को ऐतिहासिक होगी Ex CM हरीश, मंत्री यशपाल की जनसभा 

दरअसल, नेहरू कॉलोनी निवासी 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मकान में कई किराएदार रहते हैं। एक किराएदार अरुण निवासी कीनावा कासगंज यूपी का घर में आना जाना था।

ब्रेकिंग: दिल्ली पहुंचे मंत्री हरक! क्या ज्वाइन करेंगे कांग्रेस, या कमल में खिले

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मार्च 2021 में किराएदार महिला ने उसे अरुण के साथ बाजार से कुछ सामान लाने के लिए भेजा था। इस दौरान अरुण पीड़िता को प्रिंस चौक के पास एक होटल पर ले गया और होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी अरुण ने पीड़िता को शादी का झांसा दे दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो अब आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

ब्रेकिंग: CBSE ने टर्म 2 परीक्षा पैटर्न को लेकर जारी की पब्लिक एडवाइजरी

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी सतेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button