
देहरादूनः उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। जिसके मद्देनजर शासन-प्रशासन ने अब कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।
नव वर्ष 2022: पहली कैबिनेट बैठक कल! इन प्रस्तावों पर बन सकती है
शासन ने कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। अब छुट्टी केवल अपरिहार्य कारणों पर ही मिल सकती है। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में फिर हुए ट्रांसफर! देखिए सूची
यह ओदश स्वयं जिलाधिकारी पर भी लागू होगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर विभागाध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी से भी अनुमति लेनी होगी।