
देवम मेहता/ हर्रिद्वार: हरिद्वार वन प्रभाग के नए डीएफओ धर्मसिंह मीणा के कार्यभार संभालने के कुछ ही दिनों में ही वह विवादों में घिर गए हैं। हरिद्वार वन प्रभाग में कार्यरत कर्मचारी अपने नए डीएफओ की कार्यशैली से खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते पिछले 15 दिनों से कर्मचारियों ने उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्री एसोसिएशन के बैनर तले वन प्रभाग हरिद्वार के डिवीजन कार्यालय के बाहर डीएफओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: एक बार फिर सुर्खियों में UPCL! कारनामा ऐसा कि गुपचुप भ्रष्टाचार
प्रदेश सरकार से डीएफओ के ट्रांसफर की मांग की अन्यथा आगे उग्र प्रदर्शन करने की बात भी कही। वन प्रभाग में स्थानांतरित होकर आए हरिद्वार वन प्रभाग में नए डीएफओ धर्म सिंह मीणा, कार्यालय के कर्मचारियों से गलत व्यवहार के कारण, कर्मचारियों के निशाने पर आ गए हैं।
वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने पिछले 15 दिनो के कार्य बहिष्कार करते हुए वन प्रभाग के गेट पर डीएफओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वन विभाग के कर्मचारी शेखर चंद्र जोशी का कहना है कि डीएफओ धर्म सिंह मीणा द्वारा जब से कार्यभार संभाला गया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार! दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
इस अवसर पर प्रदर्शन कर तभी से वे कार्यालय के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते चले आ रहे हैं। उन पर अनर्गल आरोप भी लगा रहे हैं जिसको विरोध में आज उन्होंने उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा 15 दिन का कार्य बहिष्कार किया गया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड BJP को लगा झटका! इन नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस
शासन को चेतावनी दी है कि डीएफओ के व्यवहार में बदलाव नहीं आता है या फिर शासन द्वारा उनका स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो एसोसिएशन द्वारा उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन की होगी। मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है।