
किच्छा से मुकेश कुमार की रिपोर्ट :- विधायक राजेश शुक्ला ने राज्य योजना एवं वार्षिक अनुरक्षण मद के दो करोड़ रुपए की लागत से ग्राम जवाहरनगर में 6.5 किलोमीटर मार्ग का शिलान्यास व लोकार्पण किया। सर्वप्रथम जवाहरनगर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान पूरन बिष्ट व वरिष्ठ भाजपा नेता कुशल सिंह कोरंगा के नेतृत्व में विधायक राजेश शुक्ला का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम जवाहरनगर में राज्य योजना के 97 लाख रुपए की लागत से जवाहरनगर से शांतिपुरी जाने वाले 2 किलोमीटर मार्ग का पुनःनिर्माण एवं सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास, वार्षिक अनुरक्षण मद के 22 लाख रुपए की लागत से गोलगेट जवाहरनगर से सत्संग आश्रम तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग का नवीनीकरण के कार्य का लोकार्पण व वार्षिक अनुरक्षण मद के 24 लाख की लागत से जवाहरनगर में 2.5 किलोमीटर मुख्य मार्ग के नवीनीकरण के कार्य का लोकार्पण किया।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार समाज के हर वर्ग के हित में विकास योजनाओं को संचालित कर प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कहा कि किच्छा के विकास में विभिन्न ऐतिहासिक योजनाओं की स्वीकृति के बाद अब धरातल पर कार्य होने से किच्छा विकास के नए आयाम पर पहुंचने को उत्सुक है। किच्छा में एम्स की स्वीकृति किच्छा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क हर क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखते हुए जनता की सेवा कर रहे हैं। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। जनता एक बार फिर विकास की सोच रखने वाली भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएगी।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडी समिति चेयरमैन दिग्विजय खाती, विधायक प्रतिनिधि टीकम कोरंगा, पप्पी बिष्ट, ग्राम प्रधान कैलाश जोशी, संदीप कार्की, बबलू जोशी, कमल ठठोला, संजय शुक्ला, शुभम कुमलता, राहुल अधिकारी, संजय गुप्ता, प्रकाश गरजोला, हेमंत डिमरी, दीपक डिमरी, आयुष वर्मा, शेखर कोरंगा, सुभाष जोशी, पान सिंह अधिकारी, दीवान सिंह पपोला, दीनदयाल, कुलदीप कुमार, सतनाम सिंह, सतवंत सिंह, राजकुमार, विनोद, महेंद्र, महादेव, भजनलाल, राजेश कुमार, पंकज कुमार, रोहित, सुरेंद्र, प्रकाश, चंदन, मालती देवी, आरती देवी समेत समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।