उत्तराखंडराजनीति

विधायक नवीन दुम्का ने 10 लोगों को सौंपे मालिकाना हक के पट्टे

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआ वासियों कि लम्बी पुरानी मांग को आज क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने पूरा करते लालकुआ के 10 लोगों को मालिकाना हक के पट्टे सौपे जिससे बाद से अन्य लालकुआं वासियों को मालिकाना हक मिलने के लिए रास्ता खुल गया है। वही नगरवासियों ने प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक को धन्यवाद दिया है।

बताते चलें कि आज तहसील परिसर में आयोजित बैठक में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का का स्थानीय लोगों ने फूलमाला पहनकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया इस दौरान उपजिलाधिकारी मनीष कुमार कि मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक नवीन दूम्का ने लालकुआ के 10 लोगों को मालिकाना हक के पट्टे सौंपे और उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने इस बड़े कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित भाजपा सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि 2016 के शासनादेश के आधार पर पत्रावली प्रेषित की गई थी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया जिसके बाद जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के सहयोग से सन 2004 के सर्किल रेट के आधार पर 10 लोगों को मालिकाना हक स्वीकृत करते हुए उन्हें पट्टे जारी किये है।

जिसमें उनके द्वारा आज राजकुमार सेतिया, अमरनाथ भाटिया, सुभाष खुराना, शालिग्राम गुप्ता, मंजू भाकुनी, प्रेमा तिवारी, तसव्वुर हुसैन, कांता प्रसाद, भवानी तिवारी तिवारी, माधवानंद पनेरु को मालिकाना हक के पट्टे सौपे गये।इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल द्वारा दिये बयान पर कहा कि जो यहां कह रहे है कि उनके शासनकाल में मालिकाना हक क स्वीकृति मिली तो में बताना चाहता हूं कि उस समय आपने लोगों को क्यों नहीं दिया मालिकाना हक। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने 10 लोगों को मालिकाना हक देकर बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने इसके लिए पुष्कर धामी और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी मनीष कुमार,पूर्व नगर पंचायत पवन चौहान, भाजपा मडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, अशीष भाटिया, बोबी सम्भल, संजय आरोड़ा ,व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,सहित भारी सख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button