
लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष जाकिर अली खान ने जिलाध्यक्ष मेहबूब अली की अनुमति तथा जिला प्रभारी विवेक शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट की संस्तुति पर 19 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
वही जाकिर अलि खान ने कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अल्पसंख्यकों में भाजपा के प्रति विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों को अल्पसंख्यक तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
कार्यकारिणी में अनवार हूसैन को महामंत्री बनाया गया है। जबकि मुस्तफीज अहमद,करीम खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के साथ ही मोहम्मद हूसैन, मोहम्मद कलीम,अजीम अली,आतिफ को मंत्री बनाया है। निजाम अली को कोषाध्यक्ष तथा नदीम खान को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। वही हबीब सह सोशल मिडिया प्रभारी बनाया है।
इसके अलावा अनीस अहमद,आरिफ खांन,अज्जू खांन,दानिश खान,मो जरीफ ,शोबी,माजिद खांन,सहजाद खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर कार्यकारिणी में जगह दी गई है। इधर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी हे।