हल्द्वानी: वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही! वाहन सीज

रिपोर्ट मुकेश कुमार : प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से ग्रिट/बजरी तस्करी कर रहे वाहन को सीज़ किया।
मुखबिर खास की सूचना पर रेंजर डौली के नेतृत्व में दिनांक 09/12/21 को समय 3.00 PM पर किच्छा – बरेली हाईवे में वन उपज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 10 टायर हाईवा ट्रक पंजीकरण नंबर UK 06 CA 9589 को पकड़ लिया। लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है।
प्राथमिक जाँच में यह सामने आया है कि उक्त अवैध ग्रिट 20MM भरे वाहन को बाजपुर क्षेत्र से ले ज़ाया जा रहा था। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज ग्रिट 20MM लगभग 250 कुंतल तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है।
प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।
इस दौरान टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , शिव सिंह सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी , किसन सिंह सुयाल, अमजद खान आदि थे।