उत्तराखंडराजनीति

दिल्ली दौरे पर CM धामी! प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चाएं जोरों पर

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी में कुछ गड़बड़ होने की खबर है। चर्चा है कि पार्टी में संगठन को लेकर कार्यक्रमों के आयोजन में तालमेल की परेशानी सामने आ रही है। हालांकि, पार्टी का इस पर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा इसी से जुड़ा हो सकता है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। उनके दिल्ली जाने के पीछे का क्या कारण है, इसको लेकर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं है। हालांकि, इस दौरे को चुनावी रणनीतियों के लिए पार्टी हाईकमान से मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन खबर है कि उत्तराखंड भाजपा संगठन स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों में बड़े नेताओं के बीच समन्वय की कमी दिखाई दे रही है।

ऐसी स्थिति में पार्टी हाईकमान को भी इसकी जानकारी दी गई है। खबर यह भी है कि चुनाव प्रभारी की तरफ से भी हाईकमान को प्रदेश में तमाम व्यवस्थाओं को लेकर कुछ खास जानकारियां दी गई हैं। लिहाजा इन्हीं जानकारियों के कारण पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री से बातचीत करने जा रहा है।

माना जा रहा है कि बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में राजनीतिक चर्चाओं से लेकर कुछ दूसरी महत्वपूर्ण बातें हो सकती हैं। प्रदेश में संगठनात्मक रूप से समन्वय की कमी की बात यू तो पार्टी स्तर पर नकारी जा रही है, लेकिन जो चर्चाएं हैं, वह बता रही है कि पार्टी में कुछ ठीक नहीं है। जिसके कारण चुनाव से पहले पार्टी किसी भी परेशानी में नहीं पड़ना चाहती।

हालांकि यह सब चर्चाएं भी है और असल स्थिति क्या है? यह मुख्यमंत्री ही स्पष्ट कर सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके दिल्ली दौरे को लेकर पूछा गया तो, उन्होंने इसे सामान्य दौरा बताते हुए सामान्य चर्चा के लिए दिल्ली जाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button