विधायक शुक्ला ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी को माल्यार्पण

किच्छा से मुकेश कुमार की रिपोर्ट :- आज संविधान दिवस के अवसर पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा किच्छा अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला ने अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है।
दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं।
वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।
इस दौरान अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन चरन,नितिन चरन, श्याम बाबू, राजा बाल्मीकि, अरुन कुमार, योगेश चरन, अंकित कुमार, प्रदीप कुमार, सौरभ कुमार, मनोज सागर, सुभाष सागर, राकेश कुमार उपस्थित थे।