उत्तराखंडहल्ला बोल

ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ अभद्रता व मारपीट! मुकदमा दर्ज

बड़ी अपडेट सोमेश्वर विधानसभा _

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के स्कॉर्ट के साथ अभद्रता व मारपीट की शिकायत दर्ज,

सोमेश्वर की विधायक है कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,

विवाह समारोह से वापस लौटने के बाद स्कॉर्ट को ओवरटेक करने के दौरान अज्ञात लोगों ने की केबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारियो से अभद्रता, शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज,

राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया है मुकदमा

सोमेश्वर की विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता की शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से मामला भी दर्ज कराया है। जिसमें 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला अल्मोड़ा के सोमेश्वर विस क्षेत्र के पत्थरकोट का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनके साथ अभद्रता की।शिकायत के अनुसार उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया. आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता की और गाली गलौज भी की। साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है।

राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारने की धमकी,मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में इस मामले को लेकर के एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button