उत्तराखंड

मशहूर अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने डॉ० डी० सी० पसबोला को दिया Best Ayurvedic Doctor in Uttarakhand Award

मशहूर फिल्म अभिनेत्री शमिता शेट्टी द्वारा डॉ० डी० सी० पसबोला को प्रदान किया गया “Best Ayurvedic Doctor In Uttarakhand Award

सा _hi_ का Events द्वारा नई दिल्ली में आयोजित R.E.A.L. Excellence Awards & Buisness Conclave में दिया गया अवार्ड।

देहरादून: 26 सितम्बर 2025, शुक्रवार। सा _hi_ का Events द्वारा R.E.A.L. Excellence Awards & Buisness Conclave का रजवाड़ा पैलेस – द रियासत, शालीमार बाग, वजीरपुर, नई दिल्ली में आयोजन किया गया।

जिसमें मशहूर फिल्म अभिनेत्री शमिता शेट्टी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुयी।

आलीशान कार्यक्रम में डॉ० डी० सी० पसबोला को “बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर इन उत्तराखंड अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार देश के विभिन्न प्रदेशों से अवार्ड्स के लिए नामित हुए अन्य सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नोट: डॉ० डी० सी० पसबोला आयुर्वेद, योग और ध्यान के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। उनके योगदान को निम्नलिखित बिंदुओं से समझा जा सकता है:

मानद डॉक्टरेट(PhD): डॉ० पसबोला को मानद डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि से सम्मानित किया गया है, जो कि आयुर्वेद एवं योग में उनकी योग्यता एवं प्रसिद्धि का सूचक है।

मानद उच्च डॉक्टरेट(D Litt): डॉ० पसबोला को मानद उच्च डॉक्टरेट (D Litt) की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। जो उनके आयुर्वेद एवं योग के क्षेत्र में विशेष विद्वता का का प्रमाण है।

मानद प्रोफेसरशिप: उन्हें मानद डबल प्रोफेसरशिप की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है, जो आयुर्वेद और योग में उनके उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है।

आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा: डॉ० पसबोला राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, देहरादून में चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें 21 वर्षों का आयुर्वेद चिकित्सा का अनुभव है। वे एक कुशल एनसीडी रिवर्सल एक्सपर्ट भी हैं।

विभिन्न विश्र्व रिकॉर्ड्स धारक: डॉ० पसबोला का नाम की वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक्स में दर्ज है।

योग और ध्यान: उन्हें योग, प्राणायाम और ध्यान में भी 21 वर्षों का अनुभव है, जो उनके आयुर्वेदिक उपचार में सहायक होता है।

शिक्षा और जागरूकता: डॉ० पसबोला आयुर्वेद और योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हैं।

सामुदायिक सेवा: उनके द्वारा चलाए गए कार्यक्रम जैसे “हर घर आयुर्वेद” और “करो योग रहो निरोग” समाज में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देते हैं।

इन योगदानों से डॉ० पसबोला आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में उभरते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button