उत्तराखंड

19 पेटी अवैध शराब ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन.

19 पेटी अवैध शराब ले जा रहे व्यक्ति को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

19 पेटी अवैध शराब ले जा रहे व्यक्ति को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट :पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री करने वालो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में 16.11.2021 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त मुकेश सिंह भण्डारी पुत्र दान सिंह भण्डारी, निवासी- पाताल भुवनेश्वर थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, उम्र-22 वर्ष को वाहन अल्टो-800 कार संख्या- UK05TA 2964 में कुल- 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन उपरोक्त को भी सीज किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में इस दौरान 1. थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट 2. उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी 3. कानि0 सतेन्द्र सुयाल 4. कानि0 राकेश सिंह बोहरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button