उत्तराखंड

उत्तराखंड: सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत! पत्नी अस्पताल में भर्ती

Uttarakhand: Father-son died due to cylinder explosion! wife hospitalized

उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते घर में आग लग गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैम्प में देर रात सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सदमे में चले गई। घटना से मोहल्ले में हड़कंप है। लोगों का कहना है कि कल ही वह गैस सिलेंडर लाया था। वह सिलेंडर में पाइप जोड़ रहा था। इस दौरान आग की चपेट में आ गया।

साथ ही पास में सो रहा उसका बेटा वंश भी आग की चपेट में आ गया। इससे दोनों पिता पुत्र की मौत हो गई। ट्रांजिट कैम्प, ठाकुरनगर निवासी 30 साल का केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के पुत्र के साथ रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार रात 10 बजे के आसपास केदार की पत्नी घर में खाना बना रही थी।

केदार और वंश घर के भीतर ही थे। केदार की पत्नी घर के बाहर किसी काम से गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के भीतर अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इससे घर के भीतर मौजूद केदार और वंश गंभीर रूप से झुलस गए। घर में आग लगी देख बाहर मौजूद केदार की पत्नी के होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। झुलसे केदार और वंश को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि रात को खाना बनाते समय वह सिलेंडर बदल रहा था। इसी बीच हादसा हो गया। जिससे केदार व उसके पुत्र वंश की मौत हो गई। घटना के बाद उसकी पत्नी भी बदहवास है।

बताया जा रहा है कि केदार मूलरूप से जगदीशपुर, थाना जहानाबाद, पीलीभीत का रहने वाला था। 4-5 माह पहले ही पत्नी व बच्चे को ट्रांजिट कैम्प लाया था। केदार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं महिला बुरी तरह झुलस गई थी, जिसे पुलिस ने सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button