
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है तो सभी सियासी पार्टियों को किसान और जवान याद आ रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सम्मान समारोह और सम्मेलनों के बहाने इन वर्गों को अपनी तरफ खींचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। पिछले एक महीने से कांग्रेस के पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का सिलसिला जारी है।
आज से भाजपा ने भी चमोली जिले के देवल ब्लॉक के सवाड़ गांव से पूर्व सैनिक सम्मान समारोह की शुरुआत की और आज ही से आम आदमी पार्टी ने जिला उधमसिंह नगर में किसान सम्मान यात्रा शुरू करके अपना दूसरा अभियान शुरू कर दिया है।
आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले के देवल ब्लॉक के गांव सवाड़ पहुंचे। यह सैनिक बाहुल्य गांव है, यहां से आज नड्डा ने सैनिक सम्मान यात्रा की शुरुआत की और प्रदेश संगठन को यह भी निर्देश दिए कि कोई पूर्व सैनिक परिवार सम्मान से वंचित न रहे।
जेपी नड्डा की नज़र उत्तराखंड के पांच लाख से भी ज्यादा उन पूर्व सैनिकों पर है जो अगले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले है। इसके अलावा सवा लाख से ज्यादा ऐसे सैनिक है जो सेवारत हैं और जो बेलट से वोट डालते हैं। जिनके परिवार राज्य में ही रहते हैं। इस तरह से पूर्व सैनिक और सेवारत सैनिकों के परिवारों को जोड़ लें तो पंद्रह लाख से ज्यादा मतदाता बैठते हैं। इसीलिए सभी सियासी पार्टियों को अब सैन्य परिवारों की याद आ गयी है।
पिछले एक महीने से कांग्रेस ने भी पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का सिलसिला चला रखा है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सम्मेलनों में शिरकत करते घूम रहे हैं क्योंकि मामला अब पूरी तरह से चुनाव से जुड़ा है और सभी को वोट चाहिए।
आज आम आदमी पार्टी ने सिख बाहुल्य जनपद उधमसिंह नगर में किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत कर दी है। पार्टी के चर्चित नेता और सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में यह यात्रा तीन दिन तक चलेगी। क्योंकि किसान भाजपा से नाराज लगते हैं इसलिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब के नेताओं को उधमसिंह नगर में उतारकर किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत कर दी है।
आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में दम खम भर रही है। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर ओर काशीपुर विधानसभा सभा से आज आम आदम पार्टी की किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत कर दी गई है। जो उद्यम सिंह नगर के नो की नो विधान सभाओं में निकाली जाएगी वही पंजाब के आप सांसद भगवंत मान ने काशीपुर पहुचकर किसान सम्मान यात्रा का आगाज किया। जिसमें सैकड़ों की तादात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह सम्मान यात्रा जसपुर गांधी पार्क से शुरू होकर सुभाष चौक पहुची ओर उसके बाद भगवंत मान तहसील पहुचे ओर जन सभा को संबोधित किया।
वही भगवंत मान ने कहा कि इस किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को जागरूक करना है कि दिल्ली में पिछले एक साल से किसान तीनो काले कानून का विरोध कर रहा है मगर सरकार सुनने को तैयार नही है उसके लिए प्रमाण पत्र जारी किया है। वही चीनी मीले किसानों को पेमेंट नही देती जिसके लिए किसानों को धरना देना पड़ता है।
भगवंत मान बोले कि अगर आप की सरकार बनती है तो किसानों का गन्ना उचित मूल्य खरीदा जाएगा और 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। इस क्षेत्र में पाँच आधुनिक चीनी मिल भी लगाए जाएगी ओर बंद पड़ी मिलो को चालू किया जायेग वही उन्होंने कहा कि अगर बे मौसम बरसात के कारण अगर किसान की फसल को नुकशान होता है तो दिल्ली की तर्ज पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के इन सम्मान समारोह या सम्मान यात्राओं के मंथन से क्या निकलेगा यह तो चुनाव बाद ही पता चलेगा लेकिन फ़िलहाल किसान हो या जवान, सभी के लिए सियासी सम्मान का कारवां आचार संहिता लागू होने से पहले तक बढ़ता रहेगा।



