उत्तराखंडराजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत

हरिद्वार: रुड़की ब्लॉक के कान्हापुर में शुक्रवार की रात को केंद्र सरकार द्वारा पारित काले कृषि कानूनो को वापस लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन बेदी द्वारा किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में किसानों व क्षेत्र के लोगों द्वारा बढ़ चढकर हिस्सा लिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ फूल माला पहना कर स्वागत

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की ब्लॉक के कान्हापुर में आयोजित किसान पंचायत भाकियू बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ फूल माला पहना कर जोर दार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें : मसूरी: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मतदान जागरूकता रैली निकाली

कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की गई तथा काले कृषि कानूनो को वापस लेने के लिए विरोध किया गया। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नही हो रही है। भाजपा की नीतियां किसानों के विरोध में है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती पर लगा ब्रेक! अभी करना होगा इंतजार

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में शुगर मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नही किया। राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कारी नौशाद ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बेदी सदैव किसानों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ता आया है और लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :राजनीति: तो क्या पुष्कर सिंह धामी नहीं होंगे अगले मुख्यमंत्री..? 

वहीं, युवाओ व प्रदेश मे अपनी मजबूत पैठ रखने वाले भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय सलाहकार राव फाजिल मरगुब ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाकियू बेदी द्वारा 15 नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेगी जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल रहँगे।

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर: CM धामी का हरीश रावत पर बड़ा हमला! सुनिए जुबानी

इस किसान पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव, राष्ट्रीय सलाहकार राव फ़ाज़िल, राष्ट्रीय सचिव रियाज़ राणा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बलविंदर सिंह बग्गा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ब्रजेश कश्यप, राव सुभान, सलीम राणा, वसीम अहमद, कारी फ़िरोज़, नोशाद, ताहिर हुसैन, सहलुम एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!