उत्तराखंड

वन प्रभाग की बड़ी कार्यवाही! अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली सीज

रिपोर्ट मुकेश कुमार: तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन में वन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की कड़ी में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली सीज की ग ई।

वन क्षेत्राधिकारी, गोला रेंज, तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज लगभग 8:20 am पर गौला रेंज के खमिया वन ब्लॉक, खामिया केन्द्रीय बीट, बिंदुखत्ता आरक्षित वन क्षेत्र की गश्त के दौरान टीम द्वारा चित्रकूट क्षेत्र में एक ट्रैक्टर स्वराज 855 लाल रंग मय ट्रॉली उपखनिज लदे देखा। ट्रैक्टर चालक से लादे उप खनिज मिट्टी की रॉयल्टी मांगने पर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ भाग गया।

ट्रैक्टर की तलाशी लेने पर ट्रैक्टर में उप खनिज संबंधी कोई भी प्रपत्र नहीं मिला टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली उप खनिज लदा लगभग 100 कुंटल को अपने कब्जे में लेकर डोली रेंज वन परिसर में खड़ा कर सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। टीम में भूपाल सिंह जीना व0द0, पान सिंह मेहता, वन आरक्षी, नीरज सिंह रावत वन आरक्षी, विक्रम सिंह थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button