
Uttarakhand: These best teachers of the state will get the Shailesh Matiani State Teacher Award! see list
उत्तराखंड सरकार ने साल 2022 के चयनित अध्यापकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2022 देने की घोषणा की है। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है।देहरादून: राज्य के इन 604202 बच्चों के लिए इस बजट को मिली मंजूरी! पढ़ेें पूरी खबर..सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी सूची में बेसिक स्तर पर 10 शिक्षकों का चयन किया है, जबकि माध्यमिक स्तर पर पुरस्कार के लिए महज 6 जिलों से ही शिक्षक पात्र पाए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार की घोषणा! आप करेंगे यह काम तो सरकार देगी 10 हजार का इनाम
प्रशिक्षण संस्थान श्रेणी में बागेश्वर डायट के प्रवक्ता डॉ.शैलेश धपोला, का चयन हुआ है। बेसिक में तीन व माध्यमिक स्तर पर सात जिलों में कोई शिक्षक पुरस्कार के लायक नहीं मिला।
बड़ी ख़बर: एक Click में पढ़ें धामी कैबिनेट बैठक के अहम फैसले
वहीं राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 प्रदान किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते है।
पौड़ी से आशा बुडकोटी को शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है, तो वहीं उत्तरकाशी जिले से संजय कुकसाल, देहरादून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य, अल्मोड़ा से यशोदा कांडपाल और नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट को शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है।
ख़बर का असर! कसमंडा लॉज स्टेड के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही! M. D. D. A ने किया सीज
उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल परमार, देहरादून से संजय कुमार मौर्य, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद्र लोबियाल, अल्मोड़ा से प्रभाकर जोशी और ऊधम सिंह नगर से निर्मल कुमार शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।
वहीं शैलेंद्र सिंह धपोला को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर को भी शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।