उत्तराखंड

उत्तराखंड: यहां दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर! घायलों को किया रेफर

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं बदरपुर में एक हादसा हो गया। जनपद उधमसिंहनगर पुलिस गदरपुर पुलिस द्वारा एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया। घर व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश की है।

दरअसल 5 नवंबर को रात्रि समय 23.10 बजे गूलरभोज मोड़ थाना गदरपुर पर एक ट्रक दस टायरा UP21CN5795 व मारुति वैन UK06BB0495 की आपस में भिड़ंत हो गई। जिस पर थाना गदरपुर से प्रभारी निरीक्षक  विजेंद्र साह व उप निरीक्षक सुनील सुतेडी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर जनता की मदद से वेन में फंसे लोगों को निकाल कर 108 से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

घायल लोगों में ड्राइवर लंबामड़ा निवासी सफदर अली पुत्र अहमद हुसैन निवासी उम्र लगभग 30 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं। वहीं इस दौरान हादसे में गंभीर घायलों में अमित पाठक पुत्र दीवान पाठक उम्र 33 वर्ष शांति पाठक महिला घायल उम्र 30 वर्ष लगभग, रिद्धि पाठक उम्र 12 साल रीति पाठक, रोली पाठक उम्र 14 साल रोली पाठक। घायलों को गौतम हॉस्पिटल रुद्रपुर में डॉक्टर द्वारा रेफर किया गया।

आपको बता दें कि इन सभी घायलों का उपचार चल रहा है। जेसीबी की मदद से वेन को थाना परिसर पर सुरक्षित खड़ा किया गया। ट्रक को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे खड़ा कर यातायात को सुचारू किया गया। घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button