कांग्रेस ने 2022 में टिकट के दावेदारों के लिए रखी यह अनोखी शर्त, पढ़ें

हल्द्वानी: कांग्रेस से विधानसभा चुनाव का टिकट पाने को ताकत झोंक रहे नेताओं को हफ्ते में 3 दिन पार्टी दफ्तर में बैठना पड़ सकता है। नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी और हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश संगठन को ऐसा प्रस्ताव भेजा है। शनिवार को स्वराज आश्रम में महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
उन्होंने भेजे गए प्रस्ताव के बारे में बताया कि जो नेता
विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयाटी कट रहे हैं, उनको जिला,
नगर या न्याय पंचायत स्तर के पार्टी दफ्तर में बैठे और पार्टी
कायलिय में आने वाले कार्यकर्ताओं और आम जनता की
समस्याओं को सुनें। साथ ही समस्याओं का समाधान भी
करवाएं। वे अपनी सुविधा के अनुसार अपने नजदीकी
कार्यालय पर बैठ सकते हैं।
इससे दावेदार जनता की समस्याओं से अच्छे से वाकिफ हो
पाएंगे। संगठन से इस योजना का फायदा टिकट निर्धारण के
समय दिए जाने का सुझाव दिया गया है। हालांकि इस पर
फैसला प्रदेश संगठन को लेना है।



