उत्तराखंडधर्म-संस्कृतिवीडियो
राज्यपाल और CM धामी ने देश के जवानों के साथ मनाई दीवाली

चमोली से विनय की रिपोर्ट: दीपावली के त्यौहार के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल, ले0ज0 गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत जिला चमोली के अंतिम गांव माणा मे तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीच सूबे के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पाकर सेना के जवान खासे उत्साहित नजर आए।
यह भी देखें