राजनीतिविविध

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने छोड़ी कांग्रेस! किया नई पार्टी के नाम का ऐलान

चंडीगढ़: नई पार्टी बनाने की घोषणा करने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पात्र लिख अपना इस्तीफा भेज दिया है। अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर चिंता जताई। उन्होंने पत्र में लिखा कि एक दिन कांग्रेस को पछताना पड़ेगा। उन्होंने पत्र में लिखा कि सिद्धू को राहुल और प्रियंका ने संरक्षण दिया।

पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिद्धू और कैप्टन के बीच चली लंबी खींचतान और मतभेदों के बाद अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।  उन्होंने बीते माह अक्टूबर में नई पार्टी बनाने और अगला चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दिया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ अकाली से अलग हुए समान विचार वाले गुटों से गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा था की भाजपा से गठबंधन कृषि कानूनों के हल पर निर्भर होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button