Breaking: उत्तराखंड में फ्री मिलेंगे 3 रसोई गैस सिलेंडर
Breaking: 3 LPG cylinders will be available for free in Uttarakhand

Breaking: 3 LPG cylinders will be available for free in Uttarakhand
देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गरीब वर्ग की महिलाओं को अंत्योदय योजना के तहत हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर फ्री उपलब्ध करवाए जाएं।
उत्तराखंड में आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के रेट! देखिए देहरादून में..
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस योजना के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि जल्द ही इसका ड्राफ्ट तैयार कर कैबिनेट की बैठक में लाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पहाड़ी जनपदों में महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। इसके लिए सिस्टम को और दुरस्त कर आम व्यक्ति को राहत दी जाए।
Breaking: इस विधायक ने CM धामी के लिए छोड़ी सीट! विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राशन कार्ड धारकों और राशन विक्रेताओं की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण हो सके, इसके लिए एक सिस्टम तैयार किया जाए।
ब्रेकिंग: 56 साल की उम्र में सलमान खान बने दुल्हा, पहली बार की शादी
साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इस बात पर विशेष जोर देने को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और राज्य खाद्य योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि वो इसका लाभ भी उठा सके। विभाग का प्रयास ये होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति केंद्र और प्रदेश सरकार की इन लाभान्वित योजनाओं से वंचित न रहे।
शिल्पा शेट्टी के पहले बच्चे ने दुनिया को कहा अलविदा! तो शिल्पा ने मुंडवा लिया सिर
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब प्रदेश सरकार की ओर से सस्ता गल्ला की दुकानों में गेहूं, चावल और चीनी के साथ फोर्टिफाइड नमक और अन्य खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए भी अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए।
Politics: धामी की बढ़ीं मुश्किलें! हाईलेवल कमेटी बनाकर होगी जांच
वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य की सभी राशन की दुकानों को CSC सेंटर्स के रूप में कार्य करने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाए। वहीं बाट-माप-तोल विभाग को निर्देशित किया कि उवभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाए और अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि अपने कार्यालयों में समय पर आएं।