उत्तराखंड
व्यापारियों ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता, हल्दूचौड़।
आदर्श व्यापार मंडल हल्दूचौड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को व्यापारियों ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया । विद्यालय प्रांगण में व्यापार मंडल अध्यक्ष नंद किशोर मिश्रा के नेतृत्व में नेतृत्व में सदस्यों ने दर्जनों फलदार पौधे लगाए। साथ ही प्रत्येक सदस्य ने पौधे लगाने के साथ साथ उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यापारी कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें तो काफी हद तक पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर अंकुश लग सकता है। इस दौरान महामंत्री कमल किशोर जोशी कांति बल्लभ दुमका भास्कर जोशी राजेंद्र सिंह राणा हरीश बमेटा कार्तिक गरवाल सुनील दुमका देव बहादुर राणा समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।