आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने CM से की मुलाकात! CM ने दिया आश्वासन
आगामी कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय बढ़ोतरी पर मोहर लगा दी जायेगी

रिपोर्ट भगवान सिंह: आज आगनबाडी कार्यकर्त्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की मुलाकात मुख्यमंत्री से हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में संगठन की मानदेय बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री से वार्ता के पश्चात आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय बढ़ोतरी पर मोहर लगा दी जायेगी और कटा हुआ मानदेय वापस दिया जायेगा।
संगठन वार्ता के पश्चात सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचित करता है कि आगामी कैबिनेट तक हमारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम (रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास घेराव) स्थगित किया जाता है और संगठन सभी बहनों से निवेदन करता है. मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विश्वास रखते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में आगामी कैबिनेट तक शान्ति पूर्ण ढंग से अपने कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।