कैबिनेट में लिए गए ये अहम फैसले! 29 प्रस्ताव पर चर्चा
सस्ते गल्ले के व्यापारियों को राहत वित्त विभाग 14 करोड़ रुपये खाद्य विभाग को देगा जल्द भुगतान कर दिया जाएगा

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उपनल कर्मी काफी समय से आंदोलन कर रहे थे। अब उनको कुछ राहत जरूर मिलेगी। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
उपनल कर्मी काफी समय से आंदोलन कर रहे थे। अब उनको कुछ राहत जरूर मिलेगी। बैठक में उपनल कर्मचारियों को राहत देते हुए कैबिनेट ने दस साल की सेवा वालों के मानदेय में तीन हजार रुपये और दस साल से कम की सेवा वालों के मानदेय में दो हजार रुपये की बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है।
इस मुद्दे को पिछली कैबिनेट में रखा जाना था, लेकिन वित्त विभाग की ओर से अड़ंगा लगाने पर यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया था। मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी। विगत दिनों उपनल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन भी किया था। इसमें मानदेय में वृद्धि मुख्य मांग थी।
सरकार ने उपनल कर्मचारियों को मानदेय बढ़ाने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया था, लेकिन लंबे समय से कैबिनेट के समक्ष यह प्रस्ताव नहीं आने से उपनल कर्मचारी खफा थे। उन्होंने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब इस मुद्दे पर फैसला ले लिया गया है।
मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में धामी सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण फैसले लिए। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए। इन फसलों की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट ब्रीफिंग में मीडिया को दी।
उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि 29 से अधिक मामलों पर चर्चा हुई। आशा बहनों को हर महीने साढ़े 6 हजार खाते में आएंगे 1 हज़ार मानदेय में बढ़ोतरी 500 प्रोत्साहन राशि
सस्ते गल्ले के व्यापारियों को राहत वित्त विभाग 14 करोड़ रुपये खाद्य विभाग को देगा जल्द भुगतान कर दिया जाएगा
सोमेशवर अस्पताल को उच्चीकरण कर 100 बेड का बनाने का फैसला
आंगनबाड़ी कार्यकत्तियो के मानदेय को लेकर सीएम को कैबिनेट ने अधिकृत किया वो फैसला लेंगे
विधायक निधि के प्रशासनिक मद में कांतन्जेन्सी फंड में 1 प्रतिशत कटेगा
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत ,मानदेय 10 से ऊपर सेवा वालो को 3 हज़ार और 10 वर्ष से कम वाले को 2 हज़ार की बढ़ोतरी साथ ही हर वर्ष वेतन में वृद्धि के लिए वित्त विभाग मैकेनिजम बनायेगा
खरीफ सत्र में धान की क्रय नीति पास की गई
धान ग्रेड a 1960 रखा गया
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य 1 दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा चुके हैं। पार्टी छोड़ कर जा चुके कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य जाहिर है कि आज की कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं थे और वहीं उनके पास मौजूद परिवहन और समाज कल्याण जैसे विवाह को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाई तो वही इसके अलावा सतपाल महाराज भी बैठक में मौजूद नही थे।
मिली जानकारी के अनुसार सतपाल महाराज दिल्ली में हैं। बैठक में केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी मौजूद नही थे क्यों कि वह आज कल रामलीला में व्यस्त हैं लेकिन वह हल्द्वानी से ही वर्चुअल बैठक में जुड़े थे। इसके अलावा हरक सिंह रावत भी बैठक में काफी देरी से पहुंचे।