दुष्कर्म पीड़िता ने पूर्व ब्लाक प्रमुख पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

उन्नाव: चर्चित माँखी दुष्कर्म कांड के पीड़िता का वीडियो इन दोनों जमकर वायरल हो रहा है, पीड़िता ने वायरल वीडियो में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाबगंज सहित दो लोगो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में पीड़िता ने बताया कि घटित दुष्कर्म के बाद मेरा अपहरण कर पांच लोगों ने मेरे साथ कानपुर में दुष्कर्म किया था।
वायरल वीडियो में पीड़िता ने बताया कि मुकदमे की पैरवी में जब मैं कचहरी पहुंची तो मैंने अपनी चाची से पूछा ये लोग कौन हैं तो पीड़िता की चाची ने बताया की मोटा मोटा सा दिखने वाला अरुण सिंह और लंबा वाला नवीन सिंह और लम्बा पतला विनोद मिश्रा है। जिसके बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन तीनो ने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया था।
पीड़िता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित न्यायालय से न्याय की गुहार लगाकर तीनो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। बताते चलें करीब दो साल पहले पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
मामला मीडिया में आने के बाद भाजपा सरकार ने कुलदीप सिंह सेंगर को विधायक पद से बर्खास्त कर दिया गया था और जांच सीबीआई को सौप दी थी। जिसके बाद न्यायालय ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी थी।