उत्तराखंडराजनीति

विधायक शुक्ला ने भारतीय सेना को बैंक से प्रतिमाह समर्पित की धनराशि

रिपोर्ट मुकेश कुमार : विधायक राजेश शुक्ला ने भारतीय सेना को अपने बैंक से प्रतिमाह धनराशि समर्पित की। राष्ट्र एवं भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में चलाए जा रहे स्वयं सुरक्षा अभियान के अंतर्गत माननीय विधायक राजेश शुक्ला ने तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 पंडित राम सुमेर शुक्ल की जयंती के अवसर पर अपने वेतन के बाद अपने बैंक खाते से सीधे सेना के खाते में ₹1 प्रतिदिन के आधार पर ₹ 30 प्रतिमाह समर्पित किया।

स्वयं सुरक्षा अभियान द्वारा राष्ट्र एवं भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में जन जागृति का कार्य किया जा रहा है ताकि भारत का हर नागरिक अपनी सेना के सम्मान में ₹1.00 प्रतिदिन अर्थात ₹30.00 प्रतिमाह समर्पित करें।

इससे पूर्व भी विधायक राजेश शुक्ला ने 11 जून 2019 को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हाल में सैनिकों के सम्मान में स्वयं सुरक्षा अभियान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने वेतन से भी भारतीय सेना को एक प्रतिशत की धनराशि समर्पित की थी। जिससे उन्हें भारत के पहले विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र और सेना के सम्मान में हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। सुरक्षा अभियान धीरे-धीरे संपूर्ण भारत में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत के हर नागरिक को इस अभियान के साथ जोड़ना चाहिए।

स्वयं सुरक्षा अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने विधायक राजेश शुक्ला का बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक शुक्ला की तरह ही भारत के हर राजनेता को राष्ट्र एवं सेना के सम्मान में आगे आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button