Uncategorized

नंदा की चौकी में पुल नहीं, एप्रोच रोड धंसी; भारी बारिश के बीच प्रशासन ने दी सफाई

देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंस गया है। कुछ दिन पहले ही खुले इस पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी का पुनर्निर्मित मुख्य पुल भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल में भारी धंसाव हो गया है। हैरानी की बात यह है कि पुल को यातायात के लिए शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे और पहली बड़ी बारिश में ही इसमें गंभीर क्षति सामने आ गई।


इससे पहले 11 जुलाई की रात टौंस नदी के तेज बहाव में ह्यूम पाइप डालकर बनाई गई अस्थाई पुलिया धंस गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने तेजी से अंतिम कार्य पूरे कर 12 जुलाई से पुनर्निर्मित मुख्य पुल पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया था। अब उसी नए पुल में धंसाव होने से एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

पुल में हुआ नुकसान।

करीब 10 महीने तक बनी रही थी अस्थाई पुलिया
15 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि को नंदा की चौकी का पुराना मुख्य पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की एबटमेंट वॉल और एक स्लैब टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई पुलिया बनाई, जिसने करीब 10 महीने तक पुराने राजमार्ग पर यातायात की जिम्मेदारी संभाली।

11 जुलाई की रात धंसी थी अस्थाई पुलिया, 12 जुलाई से नए पुल पर शुरू हुआ था यातायात
इसके बाद मार्च 2026 में लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य पुल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया। निर्माण पूरा होने के बाद 11 जुलाई की रात अस्थाई पुलिया धंस गई और 12 जुलाई से नए पुल पर यातायात शुरू कर दिया गया।

पहली बारिश में ही सामने आई बड़ी खामी
अब नई बारिश के दौरान पुनर्निर्मित पुल में भारी धंसाव होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है। पुल में धंसाव के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!