
अल्मोड़ा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15-16 नवंबर के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी वहां पर मौजूद थे। इसके बाद नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत करने चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सैन्य गांव सवाड़ पहुंचे, यहां उन्होंने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। यहां पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने नड्डा को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया।
गौर हो कि वीरों की भूमि उत्तराखंड में शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक किया जा रहा है। इसमें लगभग 1,734 वीर शहीदों के आंगन से मिट्टी संजोकर सैन्य धाम तक पहुंचायी जाएगी। इस मौके पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, वो आज ऐसी वीर भूमि पर आए हैं जहां के वीर सपूतों ने चाहे वो प्रथम विश्वयुद्ध या द्वितीय विश्वयुद्ध था, चाहे वह 1965 की लड़ाई, 1971 की लड़ाई या कारगिल की लड़ाई थी, सभी संग्राम में अपने आप को समर्पित किया और लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कमीशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जहां कांग्रेस है वहां कमीशन है और जहां एनडीए है, जहां भाजपा है वहां मिशन है। नड्डा ने कहा कि, मोदी सरकार में आज भारतीय सेना में 36 राफेल, 28 अपाचे हेलीकॉप्टर, 15 चिनूक हेलीकॉप्टर जुड़ चुके हैं। पहले की सरकारों में हमारे फौजी भाई बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी झेल रहे थे। मोदी सरकार ने 1।86 लाख बुलेट प्रूफ जैकेट भारतीय सेना को समर्पित किया।
उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि की 10 किस्त पहुंच चुकी हैं। देवभूमि ने वीरों ने हर मोर्चे पर कौशल दिखाया है मुख्यमंत्री धामी ने कुछ इस तरह वीर सैनिकों को याद करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।
देशभक्ति क्या होती है, पूछो जरा जवानों से,
भरा पड़ा इतिहास हमारा, वीरों के बलिदानों से
सीएम ने कहा कि, ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें सवाड़ की धरती को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। चाहे प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्व युद्ध हो, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद के युद्ध हों, इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया है और अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हर जगह सेना के वीर जवानों ने ये दिखाया है कि भारत पर आक्रमण करना तो बहुत दूर की बात है, कोई आंख भी उठाएगा तो भारतीय सेना उसको मुंहतोड़ जवाब देगी।
सीएम ने कहा कि, उत्तराखंड ने लाखों वीर सैनिक इस देश को दिये हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से ये दिखला दिया कि देवभूमि न केवल समस्त विश्व को शान्ति का मार्ग दिखा सकती है, बल्कि शौर्य और वीरता को भी प्रदर्शित कर सकती है।
सैनिक पुत्र होने के नाते देखा है हर दर्द
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा पहुँचे। आर्मी हैलीपैड में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने होटल शिखर में आयोजित भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने होटल शिखर में आयोजित भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0
नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रक्षा राज्यमंत्री अजय
भट्ट, सांसद अजय टम्टा, लॉकेट चटर्जी, केबिनेट मंत्री
बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष
रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश
अध्यक्ष युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश
शर्मा, महामंत्री सुरेश भट्ट, सह प्रभारी रेखा वर्मा, डीसीबी
चैयरमैन ललित लटवाल, विधायकगण, जिलाधिकारी
वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अलावा
अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।