उत्तराखंड

अगर आप की सरकार बनी तो उचित मूल्य में खरीदा जाएगा गन्ना

रिपोर्ट सतनाम मेहरा काशीपुर:– आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी पार्टियों के प्रचार और प्रसार की दौड़ में लग गए हैं। धीरे धीरे आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में दम खम भर रही है। जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर ओर काशीपुर विधानसभा सभा से आज आम आदमी पार्टी की किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत कर दी गई है, जो उद्यम सिंह नगर के नो की नो विधान सभाओं में निकाली जाएगी।

वही पंजाब के आप सांसद भगवंत मान ने काशीपुर पहुंचकर किसान सम्मान यात्रा का आगाज किया। जिसमें सैकड़ों की तादात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह सम्मान यात्रा जसपुर गांधी पार्क से शुरू होकर सुभाष चौक पहुंची। उसके बाद भगवंत मान तहसील पहुंचे, ओर जन सभा को संबोधित किया।

वही भगवंत मान ने कहा कि इस किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को जागरूक करना है कि दिल्ली में पिछले एक साल से किसान तीनो काले कानून का विरोध कर रहा है, मगर सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उसके लिए प्रमाण पत्र जारी किया है। वही चीनी मीले किसानों को पेमेंट नहीं देती जिसके लिए किसानों को धरना देना पड़ता है।

भगवंत मान बोले कि अगर आप की सरकार बनती है तो किसानों का गन्ना उचित मूल्य खरीदा जाएगा और 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। इस क्षेत्र में पाँच आधुनिक चीनी मिल भी लगाए जाएगी। बंद पड़ी मिलो को चालू किया जायेग। वही उन्होंने कहा कि अगर बे मौसम बरसात के कारण अगर किसान की फसल को नुकसान होता है तो दिल्ली की तर्ज पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button