उत्तराखंड
बड़ी खबर: शासन ने डा. अरुण कुमार त्रिपाठी को जांच में दी क्लीन चिट
शासन ने डा. अरुण कुमार त्रिपाठी को दी क्लीन चिट दी

शासन ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के कार्यवाहक निदेशक पद पर रहते हुए डा अरुण कुमार त्रिपाठी पर लगे गड़बड़ी के आरोपों की जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें क्लीन चिट दी है। डा त्रिपाठी वर्तमान में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर के प्राचार्य हैं। उन पर निदेशक पद पर रहते हुए आयुर्वेदिक औषधियों का नमूना फेल होने, सरकारी वाहन व पेट्रोल के दुरुपयोग संबंधी शिकायतों की शासन ने जांच कराई थी।
आयुष सचिव चंद्रेश कुमार ने बताया कि जांच अधिकारी मुख्यमंत्री के प्रभारी सचिव एसएन पांडे ने बीती 12 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई है। रिपोर्ट में डा त्रिपाठी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। शासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर डा त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत को निराधार पाते हुए उसे निस्तारित किया गया है।